गाजियाबाद से टीवी पत्रकार गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने का है आरोप

नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एक टीवी चैनल के एंकर रोहित रंजन को इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है। टीवी पत्रकार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा है।

By Abhishek TiwariEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 11:02 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 11:42 AM (IST)
गाजियाबाद से टीवी पत्रकार गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने का है आरोप
गाजियाबाद से टीवी पत्रकार गिरफ्तार, राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश करने का है आरोप

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। छत्तीसगढ़ पुलिस कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने के आरोप में टीवी एंकर रोहित रंजन को मंगलवार सुबह उनके निहो स्काटिश सोसायटी, इंदिरापुरम से गिरफ्तार करने पहुंची। इस बीच नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों जगहों की पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक हुई। आखिरकार नोएडा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब हुई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर की सिविल लाइन पुलिस मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रोहित रंजन को गिरफ्तार करने निहो स्काटिश सोसायटी पहुंची। सुबह सवा छह बजे रोहित रंजन ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद और अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन को ट्वीट करते हुए लिखा- 'बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे आरेस्ट करने के लिए खड़ी है क्या यह कानूनन सही है।'

उनके इस ट्वीट का गाजियाबाद पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए लिखा गया- 'प्रकरण स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस मौके पर है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।'

रोहित रंजन के ट्वीट पर छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'ऐसा कोई नियम नहीं है कि आरोपित को जानकारी दी जाए। अब आपको जानकारी मिल गई है। पुलिस टीम ने आपको न्यायालय का वारंट दिखाया है। अब आपको इस मामले में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए। अपनी बात को न्यायालय में रखना चाहिए।' इस ट्वीट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। रोहित रंजन के पक्ष व विपक्ष में अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। रिट्वीट कर चुके हैं।

तीखी बहस

रोहित रंजन की गिरफ्तारी की सूचना पर सोसायटी के गेट पर काफी लोग एकत्रित हो गए। इस बीच नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसने अपने थाने में दर्ज मुकदमे में उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस बीच छत्तीसगढ़ पुलिस से नोएडा पुलिस की तीखी बहस हुई। बाद में नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार किया। उनका इंदिरापुरम कोतवाली में आमद कराया। गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी