Ghaziabad Weather Update: तापमान में आएगी गिरावट, दिनभर छाए रहेंगे बादल

Ghaziabad Weather Update शुक्रवार व शनिवार को ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम एवं कृषि विज्ञानी डा. हंसराज का कहना है कि अगले दो दिन बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट आने से सर्दी ज्यादा महसूस होगी।

By Deepa SharmaEdited By: Publish:Thu, 26 Jan 2023 09:49 AM (IST) Updated:Thu, 26 Jan 2023 09:49 AM (IST)
Ghaziabad Weather Update: तापमान में आएगी गिरावट, दिनभर छाए रहेंगे बादल
तापमान में आएगी गिरावट, छाए रहेंगे बादल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे और हवा भी तेज रफ्तार से चली। जिससे कई दिन बाद ज्यादा सर्दी का अहसास हुआ। शहर में विभिन्न स्थानों पर शाम को बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। हवा की रफ्तार बढ़ने से सर्दी ज्यादा महसूस होगी।

पिछले दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को तापमान ज्यादा होने की वजह से धूप नहीं निकलने पर सर्दी ज्यादा महसूस नहीं हुई थी। बुधवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप नहीं निकलने और हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने के बाद ठंड बढ़ गई।

न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आद्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे।

तापमान में भी गिरावट रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार व शनिवार को ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम एवं कृषि विज्ञानी डा. हंसराज का कहना है कि अगले दो दिन बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट आने से सर्दी ज्यादा महसूस होगी।

chat bot
आपका साथी