Ghaziabad Nikay Chunav: भाजपा ने सुनीता दयाल, BSP ने निसारा खान को बनाया महापौर प्रत्याशी

गाजियाबाद नगर निगम के महापौर पद पर रविवार रात को भाजपा ने सुनीता दयाल व बसपा ने निसारा खान को प्रत्याशी बनाकर सियासी मैदान में उतारा है। सुनीता के सामने महापौर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।

By Abhishek SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2023 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2023 11:48 PM (IST)
Ghaziabad Nikay Chunav: भाजपा ने सुनीता दयाल, BSP ने निसारा खान को बनाया महापौर प्रत्याशी
भाजपा ने सुनीता दयाल, BSP ने निसारा खान को बनाया महापौर प्रत्याशी

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद नगर निगम के महापौर पद पर रविवार रात को भाजपा ने सुनीता दयाल व बसपा ने निसारा खान को प्रत्याशी बनाकर सियासी मैदान में उतारा है। सुनीता के सामने महापौर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।

इस सीट पर कांग्रेस ने पुष्पा रावत, सपा ने सिकंदर यादव की पत्नी पूनम यादव और आप ने जानकी जगत बिष्ट को को प्रत्याशी बनाया है। गाजियाबाद में महापौर की सीट पर चुनाव लड़ने के लिए निवर्तमान महापौर आशा शर्मा भी दोबारा टिकट को लेकर दावा कर रही थीं, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है।

कल करेंगे नामांकन

भाजपा, बसपा के साथ ही कांग्रेस की प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचकर करेंगी। गाजियाबाद में निकाय चुनाव दूसरे चरण में 11 मई को हैं, 13 मई को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में देखना यह है कि सियासी मैदान में किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल होगी।

chat bot
आपका साथी