Ghaziabad News: फौजी पति को वीडियो काल कर महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, 4 साल पहले हुई थी शादी

Ghaziabad News महिला कांस्टेबल गाजियाबाद कचहरी की सुरक्षा में तैनात थी। पति ने जब तक मकान मालिक को भेजा तब तक वह फांसी लगा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Abhishek TiwariEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 11:06 AM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 11:06 AM (IST)
Ghaziabad News: फौजी पति को वीडियो काल कर महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, 4 साल पहले हुई थी शादी
फौजी पति को वीडियो काल कर महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी, 4 साल पहले हुई थी शादी

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित आरके पुरम द्वितीय स्थित फ्लैट में महिला कांस्टेबल ने बुधवार रात फौजी पति को वीडियो काल करके फांसी लगाकर जान दे दी। महिला कांस्टेबल गाजियाबाद कचहरी की सुरक्षा में तैनात थी। पति ने जब तक मकान मालिक को भेजा, तब तक वह फांसी लगा चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बुलंदशहर के थाना अगौता स्थित गांव मानपुर निवासी रोहिणी मालिक (28) वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। चार साल पहले रोहिणी की शादी गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा स्थित गांव छांयसा निवासी संदीप मलिक से हुई थी।

संदीप मलिक भारतीय सेना में कार्यरत हैं, और वर्तमान में जालंधर में तैनात हैं। रोहिणी के एक दो साल का बेटा भी है। पुलिस की नौकरी में व्यस्त रहने के कारण रोहिणी ने बेटे को मायके में छोड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे रोहणी अपने पति संदीप से वीडियो काल पर बात कर रही थीं।

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और वीडियो काल के दौरान ही रोहिणी ने फंदा लगाना शुरू कर दिया। पत्नी को फंदा लगाते देख संदीप ने मकान मालिक को फोन किया लेकिन मकान मालिक जब तक पहुंचे, तब तक रोहिणी फंदे पर लटक चुकी थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई है। घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Trains Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 10 जून तक कई ट्रेनें रहेंगी रद, कई का बदलेगा रूट

chat bot
आपका साथी