Coronavirus: गाजियाबाद में अश्लील हरकतें करने वाले जमातियों का इलाज नहीं करेगा महिला स्टाफ

Coronavirusमहिला मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करने वाले कोरोना संदिग्ध जमातियों का इलाज मेडिकल स्टाफ नहीं करेगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 02:58 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 03:28 PM (IST)
Coronavirus: गाजियाबाद में अश्लील हरकतें करने वाले जमातियों का इलाज नहीं करेगा महिला स्टाफ
Coronavirus: गाजियाबाद में अश्लील हरकतें करने वाले जमातियों का इलाज नहीं करेगा महिला स्टाफ

गाजियाबाद [आयुष गंगवार]। दिल्ली से गाजियाबाद में महिला मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करने वाले कोरोना संदिग्ध जमातियों का इलाज महिला मेडिकल स्टाफ नहीं करेगा। इसके अलावा जमातियों की सुरक्षा भी महिला पुलिसकर्मी नहीं करेंगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमातियों की हरकत का संज्ञान लिया है। हांलाकि नीय अधिकारी इस पर फिलहाल कुछ भी नहीं कह रहे हैं। उन्होंने इस संबंध दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 

जमातियों ने पार कीं हदें

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकले गए तब्लीगी जमात के लोग कोरोना वायरस के संकट का सामना कर रहे देश के लिए नई मुसीबत बन गए हैं। जहां सारा देश एकजुट होकर इस महामारी का सामना कर रहा है, वहीं जमातियों ने गुंडागर्दी और बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती जमाती नर्सो के साथ बदतमीजी और अश्लील हरकतों पर उतर आए हैं।

जमातियों के खिलाफ केस दर्ज

कोरोना के शक में इन लोगों को विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड व क्वारंटाइन में रखा गया था। एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रविंद्र सिंह राणा ने नगर कोतवाल विष्णु कौशिक को पत्र लिखकर बताया है कि नर्स जैसे ही वार्ड में जाती हैं, ये लोग कपड़े बदलने लगते हैं। बिना पायजामा के वार्ड में घूमते रहते हैं। फोन पर अश्लील गाने सुन रहे हैं और बीड़ी-सिगरेट मांग रहे हैं। महिला कर्मियों को अश्लील इशारे कर रहे हैं। बरती जाने वाली सावधानियों का मजाक उड़ा रहे हैं। सैंपल देने में परेशानी कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें अन्य जगह भर्ती जमातियों से भी मिल रही हैं। पुलिस ने देर रात मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। देर रात इन्हें अस्पताल से हटा लिया गया। साथ ही एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र की समिति को जांच सौंपी गई है।

जमातियों की संख्या पहुंची 177

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजे तक तब्लीगी जमात में शामिल हुए गाजियाबाद के 177 लोगों का पता लगा लिया गया है। इनमें से पांच दिल्ली और एक बरेली में भर्ती हैं। पांच एमएमजी अस्पताल, छह संयुक्त जिला चिकित्सालय, सूर्या अस्पताल व आरकेजीआइटी में 35-35 और सुंदरदीप आयुर्वेदिक में 90 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जमाती और उनके संपर्क में आए लोगों की पड़ताल जारी है।

chat bot
आपका साथी