नौ दिन से स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में आ रहा गंदा पानी

जासं साहिबाबाद शालीमार गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में नौवें दिन भी गंदा पानी आया। जिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 07:36 PM (IST)
नौ दिन से स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में आ रहा गंदा पानी
नौ दिन से स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में आ रहा गंदा पानी

जासं, साहिबाबाद: शालीमार गार्डन स्थित स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में नौवें दिन भी गंदा पानी आया। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा गंभीरता से समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में करीब चार सौ परिवार रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि 17 जुलाई से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पहले दिन ही इस मामले की शिकायत जलकल के अवर अभियंता ओम प्रकाश से की गई थी, उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य नहीं करवाया गया है। पहले भी यह समस्या हुई थी, जिसके बाद पाइपलाइन में वाल्ब लगा दिया गया था। पहले आसपास की सोसायटियों में पानी जाता है, इसके बाद वाल्ब को खोल दिया जाता है। जिससे की स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में साफ पानी आए। लेकिन कई दिन से इस वाल्ब को चलाने का काम नहीं किया जाता है। जिस कारण यह परेशानी हुई। लोगों ने शिकायत की तो दोबारा से वाल्ब को नियमित रूप से चलाने का काम शुरू किया गया है। जिस कारण अब शुरूआत में कुछ देर के लिए गंदा पानी आता है, इसके बाद साफ पानी आने लगता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। सात दिन से सोसायटी में गंदा पानी आ रहा है। जलकल के अवर अभियंता से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं करवाया गया है।

- आशुतोष कुमार, स्वामी विवेकानंद कॉलोनी। स्वामी विवेकानंद एंक्लेव में गंदा पानी आने की जानकारी हुई है। इस संबंध में जल निगम के प्रबंधक को अवगत करवाया है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। - एसके गौतम, जोनल प्रभारी, नगर निगम

chat bot
आपका साथी