पुष्प अर्पित कर किया इंदिरा गांधी को नमन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा ़गांधी की जयंति पर कांग्रेसियों ने साहिबाबाद के इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्धाज के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉली शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके ²ढ़ निश्चयों के लिए आयरन लेडी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी गरीबो का मसीहा थीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:58 PM (IST)
पुष्प अर्पित कर किया इंदिरा गांधी को नमन
पुष्प अर्पित कर किया इंदिरा गांधी को नमन

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने विचार गोष्ठी की। कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉली शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके दृढ़ निश्चयों के लिए आयरन लेडी की संज्ञा दी गई थी। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रयत्नों से ही भारत पूरे विश्व में एक शक्ति बनकर उभरा। इस दौरान बसपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विजेंद्र यादव, नसीम पठान, विजय चौधरी, अनीस खान, म¨नदर ¨सह बिल्ला, जय किशन, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी