मेट्रो का संचालन बंद रहने से यात्री दिनभर रहे परेशान

जागरण संवाददाता साहिबाबाद किसान आंदोलन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को भी गाजिय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:13 PM (IST)
मेट्रो का संचालन बंद रहने से यात्री दिनभर रहे परेशान
मेट्रो का संचालन बंद रहने से यात्री दिनभर रहे परेशान

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद:

किसान आंदोलन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को भी गाजियाबाद के सभी स्टेशनों से दिल्ली के लिए सेवाएं बंद रहीं। दिल्ली से गाजियाबाद के सभी स्टेशनों के लिए मेट्रो आती रही लेकिन यात्री गाजियाबाद से दिल्ली नहीं जा सके। ऐसे में मेट्रो स्टेशन पर दिनभर यात्री परेशान रहे। मेट्रो न मिलने पर लोग आटो, कैब, कार पूल या अन्य साधन से अपने गंतव्य तक पहुंचे। शाम साढ़े पांच बजे के बाद से मेट्रो का संचालन सामान्य हुआ।

आंदोलन कर रहे किसान मेट्रो से दिल्ली में प्रवेश कर सकते थे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के संचालन में बदलाव किया। शुक्रवार को गाजियाबाद में सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद रखे गए, जिससे लोग मेट्रो से दिल्ली न जा सकें। केवल दिल्ली से लोग गाजियाबाद ही आ सकें।

शुक्रवार सुबह वैशाली, कौशांबी, मोहन नगर, अर्थला, शहीद स्थल नया बसअड्डा, राजबाग समेत गाजियाबाद के सभी मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार बंद रखा गया। दफ्तर जाने के लिए लोग सुबह से ही मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे लेकिन प्रवेश न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में लोग आटो, कैब, कार पूल या अन्य साधन से गंतव्य तक पहुंचे। शुक्रवार को कौशांबी, शहीदनगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे लोग पैदल ही दिल्ली पहुंचे और मेट्रो पकड़कर अपने गंतव्य को गए। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से मेट्रो का संचालन सामान्य कर दिया गया। शनिवार को भी मेट्रो सेवा शुरू रहेगी।

नोएडा सिटी सेंटर जाना था। कौशांबी मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार बंद मिला। मेट्रो संचालन बंद होने की जानकारी मिली तो आनंद विहार जाकर मेट्रो से सफर किया।

- उज्ज्वल, निवासी कौशांबी दिल्ली में दफ्तर जाने के लिए वैशाली स्टेशन पहुंचा। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी मेट्रो से दिल्ली जाने पर रोक थी। दोस्त के साथ कार पूल कर दफ्तर पहुंचा था।

-शिशिर, निवासी वैशाली सेक्टर-तीन

chat bot
आपका साथी