निजी खर्चे पर करा सकेंगे एल-3 मरीजों का इलाज

सरकारी स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं पसंद न आने पर एल-3 यानी अति गंभीर कोरोना मरीजों का इलाज स्वजन निजी अस्पताल में भी करा सकेंगे। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित ली-क्रेस्ट अस्पताल को कोविड-19 एल-3 के लिए चयनित किया गया है। शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया यह पेड अस्पताल होगा जहां इलाज का खर्च मरीज को ही देना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:28 PM (IST)
निजी खर्चे पर करा सकेंगे एल-3 मरीजों का इलाज
निजी खर्चे पर करा सकेंगे एल-3 मरीजों का इलाज

जासं, गाजियाबाद : सरकारी स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं पसंद न आने पर एल-3 यानी अति गंभीर कोरोना मरीजों का इलाज स्वजन निजी अस्पताल में भी करा सकेंगे। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित ली-क्रेस्ट अस्पताल को कोविड-19 एल-3 के लिए चयनित किया गया है।

शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया यह पेड अस्पताल होगा, जहां इलाज का खर्च मरीज को ही देना होगा। वहीं संतोष मेडिकल कॉलेज में लेवल-3 के मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। ली-क्रेस्ट अस्पताल में 200 बेड हैं और इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी