बारिश ने रोकी हाईवे की रफ्तार

बारिश के बाद सड़क किनारे जगह-जगह जलभराव होने से हाईवे पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुरादनगर में भी वाहनों की गति पर विराम लगा रहा। जाम से बचने के लिए लोगों ने वैकल्पिक रास्तों को चुना, लेकिन वहां भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 07:25 PM (IST)
बारिश ने रोकी हाईवे की रफ्तार
बारिश ने रोकी हाईवे की रफ्तार

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : बारिश के बाद सड़क किनारे जगह-जगह जलभराव होने से हाईवे पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुरादनगर में भी वाहनों की गति पर विराम लगा रहा। जाम से बचने के लिए लोगों ने वैकल्पिक रास्तों को चुना, लेकिन वहां भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।

मंगलवार को दिन निकलते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे मोदी मंदिर, बस अड्डा, सौंदा कट, राज चौपला व अन्य कई स्थानों पर सड़क किनारे जलभराव हो गया। इसी कारण हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की गति भी धीमी पड़ गई। हालत यह हो गई कि लोगों को मोदीनगर के आबादी क्षेत्र में दिनभर जाम झेलना पड़ा। गाजियाबाद से मेरठ की तरफ वाहनों की कतारें महेंद्रपुरी गेट से लेकर तेल मिल गेट तक जबकि मेरठ से गाजियाबाद की ओर वाहनों की कतारें मोदी मंदिर से लेकर गो¨वदपुरी तक लगी थीं। सिखैड़ा रोड के सामने नाले से ओवरफ्लो होकर पानी हाईवे पर करीब एक फिट तक भर गया। जिससे वहां भी लोगों को भीषण जाम से दो चार होना पड़ा। सुबह से शाम तक लोगों को रेंग-रेंगकर हाईवे पर सफर तय करना पड़़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा मुसीबत दुपहिया व खुले वाहनों में सवार लोगों ने झेली। सर्दी और बूंदाबांदी में लोग सिकुड़ते रहे। हालांकि, सामान्य दिनों की अपेक्षा दुपहिया वाहनों की संख्या हाईवे पर बहुत कम थी। उधर, मुरादनगर में भी गंगनहर से लेकर सैंथली गेट तक हाईवे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी थी। दोनों तरफ तीन किलोमीटर से भी अधिक लंबे जाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ाए रखी। पांच मिनट का सफर आधे घंटे से भी अधिक समय में पूरा हुआ। जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पाइपलाइन व गंगनहर पटरी मार्ग से होकर भी निकले। वाहनों की अधिकता के कारण वहां भी जाम जैसे हालात बने रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत गंगनहर रेगुलेटर के पास लोगों को हुई। वहां गंगनहर पुल की चौड़ाई कम होने व वाहनों के एक दूसरे के सामने आने के कारण लोगों को काफी देर तक एक जगह ही खड़े रहना पड़ा। पुलिस नदारद थी, इसलिए लोगों ने खुद ही व्यवस्था बनाकर आवाजाही सुचारू कराई। ध्यान रहे बारिश में हाईवे से भी पुलिस पूरी तरह नदारद दिखी। बार बार बूंदाबांदी होने के कारण यातायात पुलिसकर्मियों को भी व्यवस्था बनाने में दिक्कत आई। इस बारे में सीओ मोदीनगर केपी मिश्र का कहना है कि बारिश के कारण जहां तहां जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने फिर भी व्यवस्था को बनाकर जाम नहीं लगने दिया। पिछले कई दिनों से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सही चल रही है।

chat bot
आपका साथी