गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, हजारों का नुकसान

कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रविवार सुबह गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सामान जलने से परिवार के लोग परेशान हैं अशोक विहार कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी आस मोहम्मद परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह उनके बेटे दीन मोहम्मद को रोकने के लिए मेहमान आए हुए थे। परिवार के लोग मकान की तीसरी मंजिल पर खाने का सामान तैयार कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 08:30 PM (IST)
गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, हजारों का नुकसान
गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, हजारों का नुकसान

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रविवार सुबह गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सामान जलने से परिवार के लोग परेशान हैं

अशोक विहार कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी आस मोहम्मद परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह उनके बेटे दीन मोहम्मद को रोकने के लिए मेहमान आए हुए थे। परिवार के लोग मकान की तीसरी मंजिल पर खाने का सामान तैयार कर रहे थे। तभी अचानक गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आस मोहम्मद ने बताया कि घर में रखा करीब 20 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि कबूतर भी पाल रखे हैं। चार कबूतर भी झुलस गए। लोनी कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सिलेंडर को फेंका बाहर

लोगों ने आग बुझाना शुरू किया। कुछ धीमी होने पर परिजनों ने सिलेंडर को उठाकर घर के बाहर फेंक दिया। सिलेंडर बाहर डालने के बाद परिजनों ने आग पर मिट्टी डाल दी।

chat bot
आपका साथी