जरूरतमंदों को खून देकर जान बचाएंगे विद्युत निगम के कर्मचारी

विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी जरूरतमंदों की रक्त देकर उनकी जान बचाएंगे। विद्युत निगम की अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले 52 कर्मचारियों का एक ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप को गाजियाबाद के सरकारी व निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है। बुधवार को महत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इंदिरापुरम में विद्युत निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 09:29 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:20 AM (IST)
जरूरतमंदों को खून देकर जान बचाएंगे विद्युत निगम के कर्मचारी
जरूरतमंदों को खून देकर जान बचाएंगे विद्युत निगम के कर्मचारी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी जरूरतमंदों को रक्त देकर उनकी जान बचाएंगे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले 52 कर्मचारियों का एक ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप को गाजियाबाद के सरकारी व निजी अस्पतालों से जोड़ा गया है। बुधवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इंदिरापुरम में विद्युत निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया।

ज्ञानखंड एक स्थित चंद्र लक्ष्मी हेल्थ केयर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राकेश राणा ने शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही अधीक्षण अभियंता जीडी द्विवेदी ने बताया कि रक्तदान शिविर में अधिकारी, कर्मचारी व संविदाकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें 52 लोगों ने रक्तदान किया और लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान महादान है। इसके साथ ही अधिकारियों ने स्लोगन दिया कि 'बिजली हमारा घर चमकाए, रक्तदान जीवन चमकाए'।

जरूरतमंद को अस्पताल में जाकर देंगे रक्त

जीडी द्विवेदी ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक ग्रुप बनाया गया है, जो रक्तदान करते हैं। इस ग्रुप को सभी अस्पतालों से जोड़ा गया है। यदि अस्पताल में किसी को रक्त की जरूरत पड़ती है तो कर्मचारी रक्तदान करके मरीज की जान बचाएंगे।

वर्जन:

रक्तदान के लिए अभी और भी कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। जो जरूरत मंदों को रक्त देकर उन्हें जीवनदान देगें।

- जीडी द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता, जीडीए।

chat bot
आपका साथी