दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री में नोट बनाने की मशीन को किया सील

संवाद सहयोगी लोनी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फै

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 09:04 PM (IST)
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री में नोट बनाने की मशीन को किया सील
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री में नोट बनाने की मशीन को किया सील

संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर नकली नोट छापने की मशीन को सील किया है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

ट्रानिका सिटी पुलिस के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम आरोपित को लेकर शनिवार रात ट्रानिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। जहां उसकी निशानदेही पर टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी कर मशीन को सील कर दिया। मामले में एसपी देहात ईरज राजा से बात की गई। उनका कहना है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने गाजियाबाद पुलिस से सहयोग मांगा था। क्राइम ब्रांच ने जिस आरोपित को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर फैक्ट्री में मशीन को सील किया है। यह फैक्ट्री थी, कब से संचालित हो रही थी। वह इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में करीब 1500 फैक्ट्रियां संचालित होती हैं। किस फैक्ट्री के अंदर क्या होता है। यह पुलिस के लिए जानना कठिन है।

----------------------------

संदेह के घेरे में गाजियाबाद पुलिस: लोनी की ट्रानिका सिटी में दिल्ली क्राइम ब्रांच के नकली नोट छापने की फैक्ट्री को पकड़ने के बाद लोनी पुलिस एक बार फिर संदेह के घेरे में है। लोनी पुलिस के कुछ अधिकारियों पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों को पकड़ने में लापरवाही बरतने के आरोप लगते आए हैं। अब इस फैक्ट्री के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर लोनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व में नोएडा पुलिस ने लोनी में छापेमारी कर नकली शराब की भट्टियां पकड़ चुकी है।

chat bot
आपका साथी