संशोधित : 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

इंदिरापुरम क्षेत्र से शनिवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी अजमल उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया। वह लूट, डकैती व हत्या के दर्जन भर से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था। अजमल बिजनौर का रहने वाला है। इसके खिलाफ रंगदारी व संगीन धाराओं में कई और मुकदमे भी दर्ज है। बिजनौर पुलिस ने ही इसके खिलाफ 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपित को शनिवार देर रात इंदिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:02 PM (IST)
संशोधित : 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
संशोधित : 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

जासं, गाजियाबाद : इंदिरापुरम क्षेत्र से शनिवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी अजमल उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया। वह लूट, डकैती व हत्या के दर्जन भर से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहा था। अजमल बिजनौर का रहने वाला है। इसके खिलाफ रंगदारी व संगीन धाराओं में कई और मुकदमे भी दर्ज है। बिजनौर पुलिस ने ही इसके खिलाफ 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपित को शनिवार देर रात इंदिरापुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। अजमल, नफीस कालिया गैंग का सदस्य था। बिजनौर के नजीबाबाद में उस पर रंगदारी के तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वर्ष 2012 में वह एक डॉक्टर की हत्या के मामले में जेल गया था। अफसरों का दावा है कि अजमल गाजियाबाद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

chat bot
आपका साथी