कब्जा मुक्त हुए नाले की सफाई शुरू

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर - 12 में कब्जा मुक्त हुए नाले की सफाई शुरू कर दी। टीम ने नाले में जमे मलबे को निकाला। वहीं, सेक्टर - 10 में कब्जेदारों को जल्द से जल्द कब्जा हटाने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर नगर निगम टीम द्वारा कब्जा हटाने और खर्चा व हर्जाना वसूलने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:16 PM (IST)
कब्जा मुक्त हुए नाले की सफाई शुरू
कब्जा मुक्त हुए नाले की सफाई शुरू

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर-12 में कब्जा मुक्त हुए नाले की सफाई शुरू कर दी। टीम ने नाले में जमे मलबे को निकाला। वहीं, सेक्टर-10 में कब्जेदारों को जल्द से जल्द कब्जा हटाने का निर्देश दिया। ऐसा न होने पर नगर निगम टीम द्वारा कब्जा हटाने और खर्चा व हर्जाना वसूलने की चेतावनी दी।

नालों पर हुए कब्जों को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर निगम की टीम ने नालों पर हुए कब्जों पर लाल निशान लगा दिया है। कब्जेदारों को स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। जल्द ही कब्जा न हटाने पर नगर निगम ने कब्जा हटाकर खर्चा व हर्जाना वसूलने की बात कही है। बृहस्पतिवार को वसुंधरा सेक्टर-12 में कब्जेदारों ने स्वयं से कब्जा हटाना शुरू किया। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने कब्जा मुक्त हुए नाले की सफाई की। जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-10 में भी सप्ताह भर पहले कब्जों पर लाल निशान लगाया गया है। जल्द ही कब्जेदारों ने स्वयं कब्जा नहीं हटाया, तो नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी। इस दौरान कब्जा हटाने में आने वाले खर्चे और हर्जाने को कब्जेदारों से वसूल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी