ब्राह्मण समाज का तहसील परिसर पर धरना 25 को

जागरण संवाददातामोदीनगरब्राह्मण समाज का तहसील परिसर पर 25 अगस्त को विशाल धरना होगा। ब्राह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 06:53 PM (IST)
ब्राह्मण समाज का तहसील परिसर पर धरना 25 को
ब्राह्मण समाज का तहसील परिसर पर धरना 25 को

जागरण संवाददाता,मोदीनगर:

ब्राह्मण समाज का तहसील परिसर पर 25 अगस्त को विशाल धरना होगा। ब्राहमण समाज के लोगों का आरोप है कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़े हैं। उनकी लगातार हत्याएं हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे योगेश गौड ने बताया कि सरकार को जगाने के लिए तहसील परिसर में 25 अगस्त को 10 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। इसमें आसपास से बड़ी तादाद मे ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी