गैरइरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह चे¨कग के दौरान विजय विहार कट से गैर इरादतन हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल आरोपित की मां और बहन पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजकर फरार आरोपिताओं की तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 10:14 PM (IST)
गैरइरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गैरइरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद सहयोगी, लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह चे¨कग के दौरान विजय विहार कट से गैर इरादतन हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल आरोपित की मां और बहन पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजकर फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ¨सह ने बताया कि 12 सितंबर को गांव खजूरी दिल्ली निवासी डेयरी संचालक अमित अपने एक दोस्त के साथ लोनी की खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी गीता के घर आया था। गीता का उससे कुछ रुपयों का लेन-देन था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। पत्थर लगने से अमित भंडार की मौके पर मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने गीता उसके बेटे मासूम और उसकी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम शनिवार सुबह विजय विहार कॉलोनी के पास चे¨कग कर रही थी। तभी मुखबिर ने मासूम के वहां से गुजरने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित मासूम को जेल भेज दिया गया है। गीता और उसकी बेटी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी