हादसों और हुड़दंग में घायल 50 पहुंचे अस्पताल

जासं गाजियाबाद होली पर हादसों और आपसी झगड़े में घायल लगभग 50 लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायल को छुट्टी दे दी गई है। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल और एमएमजी अस्पताल में होली पर विभिन्न हादसों और हुड़दंग में घायल लगभग 50 लोग पहुंचे। संयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को लगभग 16 लोग पहुंचे। वहीं एमएमजी अस्पताल में लगभग 30 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबिक गंभीर रूप से घायल आठ घायलों का इलाज चल रहा है। जो लोग शराब पीकर आपस में मारपीट कर रहे थे उन्हें अधिकांश को पुलिस ही अस्पताल लेकर पहुंची थी। कुछ लोग शराब पीकर सड़क हादसे में शिकार हुए थे। इसके अलावा सड़क हादसे में गंभीर घायलों को भी पुलिस ही लेकर पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक घायल मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। --- दीपा शर्मा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 09:24 PM (IST)
हादसों और हुड़दंग में घायल 50 पहुंचे अस्पताल
हादसों और हुड़दंग में घायल 50 पहुंचे अस्पताल

जासं, गाजियाबाद : होली पर हादसों और आपसी झगड़े में घायल लगभग 50 लोग सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायल को छुट्टी दे दी गई है। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल और एमएमजी अस्पताल में होली पर विभिन्न हादसों और हुड़दंग में घायल लगभग 50 लोग पहुंचे। संयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को लगभग 16 लोग पहुंचे। वहीं एमएमजी अस्पताल में लगभग 30 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल आठ घायलों का इलाज चल रहा है। जो लोग शराब पीकर आपस में मारपीट कर रहे थे उन्हें अधिकांश को पुलिस ही अस्पताल लेकर पहुंची थी। कुछ लोग शराब पीकर सड़क हादसे में शिकार हुए थे। इसके अलावा सड़क हादसे में गंभीर घायलों को भी पुलिस ही लेकर पहुंची थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक घायल विक्षिप्त लग रहा है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया।

chat bot
आपका साथी