सर्वे के बाद चिह्नित किए गए 323 अप्रवासी कामगार

जिले में अप्रवासी कामगारों का कई दिनों तक खूब रेला रहा। इसी बीच शासन के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में 323 अप्रवासी मजदूरों की सूची तैयार की गई है। यह सूची उन कामगारों की है जो जिले से संबंधित हैं। सर्वे के तहत इन कामगारों से दस्तावेत भी लिए गए है। पहले चरण में श्रम विभाग द्वारा 52 कामगारों को मई और जून महीने का अनुदान देने की तैयारी चल रही है। प्रत्येक कामगार को एक हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से सीधे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 08:50 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 08:50 PM (IST)
सर्वे के बाद चिह्नित किए गए 323 अप्रवासी कामगार
सर्वे के बाद चिह्नित किए गए 323 अप्रवासी कामगार

जागरण संवादाता, गाजियाबाद : शासन के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में 323 अप्रवासी मजदूरों की सूची तैयार की गई है। यह सूची उन कामगारों की है जो जिले से संबंधित हैं। सर्वे के तहत इन कामगारों से दस्तावेत भी लिए गए है। पहले चरण में श्रम विभाग द्वारा 52 कामगारों को मई और जून महीने का अनुदान देने की तैयारी चल रही है। प्रत्येक कामगार को एक हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से सीधे खातों में भेजा जाएगा। उक्त कामगार निर्माण कार्यों से जुड़े हुए हैं। चिह्नित किए गए सभी कामगारों की सूची प्रशासन, सेवायोजन, और उप निदेशक कारखाना को भेजकर नौकरी लगाए जाने का अनुरोध किया गया है।

सर्वे के बाद 323 कामगारों की सूची प्रशासन को भेजी गई है। सभी को नौकरी दिलाने का अनुरोध किया गया है। इनमें से 52 कामगार ऐसे हैं जो जिले से संबंधित हैं इनके खातों में जल्दी ही एक- एक हजार रूपए की धनराशि भेजी जाएगी। डाटा फीड किया जा रहा है।

- राजेश कुमार मिश्रा, उपश्रमायुक्त

chat bot
आपका साथी