जिले में 212 कोरोना संक्रमित मिले, 229 ने दी मात

वहीं 229 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 09:39 PM (IST)
जिले में 212 कोरोना संक्रमित मिले, 229 ने दी मात
जिले में 212 कोरोना संक्रमित मिले, 229 ने दी मात

जासं, गाजियाबाद : रविवार को जनपद में 212 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 229 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 1739 हो गई है। वहीं 229 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सिहानी, संजयनगर सेक्टर-23 के जागृति विहार, वैशाली की एक सोसायटी में कई परिवार संक्रमित हैं। लोनी की पूजा कालोनी में भी संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14,977 पहुंच गया। वहीं 13,159 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। कोरोना मीटर

कुल केस/24 घंटे में : 14,977/212

सक्रिय केस/24 घंटे में : 1739/17

स्वस्थ हुए/24 घंटे में : 13,159/229

कुल मौत/24 घंटों में : 79/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में : 321854/3437

chat bot
आपका साथी