औद्योगिक क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार जुर्माना भी वसूला

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम की टीम ने सोमवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र- चार की मुख्य स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jun 2017 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jun 2017 07:52 PM (IST)
औद्योगिक क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार जुर्माना भी वसूला
औद्योगिक क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार जुर्माना भी वसूला

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम की टीम ने सोमवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र- चार की मुख्य सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से लगे 40 खोखे को हटाया। कड़कड़ मॉडल में पांच बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारियों से सड़क के किनारे रेत, सीमेंट और ईंट आदि रखने पर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क के दोनों तरफ रेहड़ी-पटरी, खोखे और झुग्गियां रखकर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था, इससे जाम की समस्या अक्सर बनती थी और हादसे भी होते थे। सोमवार को नगर निगम की टीम ने सुबह 10 बजे से यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। खोखे और रेहड़ी-पटरी को गिरा दिया। होर्डिग्स व बैनर को जब्त कर लिया। नगर निगम ने वसुंधरा लालबत्ती से महाराजपुर तक मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया। कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी अभियान चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी