आवास विकास परिषद ने जारी किया नोटिस

जागरण संवाददाता, वसुंधरा :- वसुंधरा सेक्टर-11 में एक कमर्शियल प्लॉट पर अवैध निर्माण के मामले में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 10:14 PM (IST)
आवास विकास परिषद ने जारी किया नोटिस
आवास विकास परिषद ने जारी किया नोटिस

जागरण संवाददाता, वसुंधरा :-

वसुंधरा सेक्टर-11 में एक कमर्शियल प्लॉट पर अवैध निर्माण के मामले में आवास विकास परिषद ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्माणकर्ता एजेंसी से परिषद ने जवाब मांगा है।

आवास विकास परिषद सेक्टर-11 मुख्य मार्ग पर कई प्लॉटों पर अवैध निर्माण है। जिसके चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिसे देखते हुए परिषद ने यहां नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर एक प्लॉट के मालिक को नोटिस जारी किया है। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि इलाके में तेजी से अवैध निर्माण और खुदाई का काम चल रहा है। जिस पर पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। अब अगर अवैध निर्माण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। अवैध खुदाई के चलते आसपास के मकान गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

- परिषद कर्मचारियों को आदेश, समय से पहुंचे :-

सरकार बदलते ही आवास विकास परिषद के सभी कर्मचारियों को नए आदेश जारी हो गए हैं। सभी कर्मचारियों को दफ्तर समय पर आने और शाम को समय पूरा होने पर ही कार्यालय से निकलने के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी इंजीनियर को भी साइट पर जाने के दौरान रजिस्टर में एंट्री के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों की कॉपी परिषद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी