भाजपा संगठन में 20 फीसद पद दलितों व अति पिछड़ों को

जागरण संवाददाता, मोदीनगर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर ने घोषणा की कि पार्टी ज

By Edited By: Publish:Sat, 23 May 2015 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2015 06:31 PM (IST)
भाजपा संगठन में 20 फीसद पद दलितों व अति पिछड़ों को

जागरण संवाददाता, मोदीनगर

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर ने घोषणा की कि पार्टी जिले में बिजली किल्लत समेत अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने संगठन में 20 फीसद पद दलितों व अति पिछड़ों को देने की बात करते हुए जिला कमेटी का विस्तार करने की घोषणा भी की।

जैन मंदिर सभागार में शनिवार को संवाददाताओं से वार्ता करते हुए गुर्जर ने कहा कि दलित वर्ग एवं अति पिछड़ों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था। इसके साथ ही दोनों समाज भाजपा से जुड़े रहे हैं। इनको आवश्यकता पड़ने पर 20 फीसद से अधिक पद भी दिए जा सकते हैं। उन्होंने इसके साथ ही पांच नये जिला पदाधिकारी एवं पांच कार्यकारिणी सदस्य बनाने की घोषणा की। इनमें इनमें लोनी के राजेंद्र पहीवाल वाल्मीकि को महामंत्री, मुरादनगर के जय प्रकाश बघेल उपाध्यक्ष, लोनी के जितेंद्र पांचाल उपाध्यक्ष, मोदीनगर के अमित तिसावड़ वाल्मीकि को मंत्री एवं लोनी के प्रकाश खटीक को मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही लोनी के राजेंद्र वर्मा, महेश जाटव, मनीष जाटव, मोदीनगर के बिजेंद्र सैन व मुरादनगर के राम कुमार त्यागी को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बिजली किल्लत की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते कहा कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा अधिकारियों के घरों की बिजली भी बंद की जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर प्रदेश सरकार की आलोचना की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, नगर अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, दिनेश सिंघल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. मंजू सिवाच, सुशील बिंदल, सतेंद्र त्यागी, बोबी त्यागी, अमितेज जैन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी