महिला को बंधक बनाने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : महिला को बंधक बनाकर रखने के मामले में तांत्रिक समेत तीन लोगों के खिलाफ

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 06:16 PM (IST)
महिला को बंधक बनाने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : महिला को बंधक बनाकर रखने के मामले में तांत्रिक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है। महेंद्रा एंक्लेव निवासी एक महिला धार्मिक प्रवृत्ति की है। उसके परिवार में परेशानी चल रही थी। इसका जिक्र उसने पड़ोस में रहने वाली सहेली से किया। सहेली ने अपने तांत्रिक भाई सुधीर से महिला को मिलवा दिया। इस पर तांत्रिक ने समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दो सितंबर, 2014 को महिला लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को अलीगढ़ स्थित एक प्लॉट से बरामद कर लिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट थीं, जबकि आरोपी मौके पर नहीं मिले। इस मामले में पति ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आरोपी सुधीर व उसके दो साथी अंकुर व सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने आदेश दिए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी