170 कोरोना संक्रमित मिले

एक गर्भवती दो परिवार और एक बच्चा भी संक्रमित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM (IST)
170 कोरोना संक्रमित मिले
170 कोरोना संक्रमित मिले

जासं, गाजियाबाद: मंगलवार को संक्रमित 170 मिले। 12 मरीजों को ही सरकारी कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शेष को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है या फिर निजी अस्पतालों में भर्ती होने की बात कहकर घर पर ही रुके हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि अब होम आइसोलेशन में रहने वालों का आंकडा बढ़ रहा है। एक गर्भवती, दो परिवार और एक बच्चा भी संक्रमित हुआ है। पहली बार कोई बुजुर्ग संक्रमित नहीं हुआ है। मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक स्वस्थ होने पर 175 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1988 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,566 हो गई है। कोरोना मीटर: गाजियाबाद

कुल केस/24 घंटे में- 12,646/170

सक्रिय केस/24 घंटे में- 1988/87

स्वस्थ हुए/24 घंटे में- 10,566/175

कुल मौत/24 घंटे में- 74/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में- 2,66132/8526

chat bot
आपका साथी