थाने पहुंचा पति-पत्नी का विवाद

थाना दक्षिण क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती निवासी पति-पत्नी का कई महीने से चल रहा विवाद रविवार को थाने पर पहुंच गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:11 PM (IST)
थाने पहुंचा पति-पत्नी का विवाद
थाने पहुंचा पति-पत्नी का विवाद

फीरोजाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती निवासी पति-पत्नी का कई महीने से चल रहा विवाद रविवार को थाने पर पहुंच गया। गुरदीप सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी के आगरा की लायर्स कालोनी निवासी मायका पक्ष के लोग जनवरी में शादी में दिया सभी सामान व पत्नी को लेकर चले गए थे। पत्नी के नहीं लौटने पर उसने तलाक का वाद दायर कर दिया। इस बीच पत्नी अपने कुछ माह के बच्चे के साथ रविवार दोपहर अपने घर आ गई। मायका पक्ष का आरोप है कि गुरदीप उसे घर में नहीं रखना चाहते थे। शिकायत पर पुलिस गुरदीप को थाने पर लेकर आई। यहां उसे समझाने के बाद घर भेज दिया। (जासं) -गर्भवती पत्नी की पिटाई का आरोप:

फीरोजाबाद: जैन नगर निवासी खुशबू ने पति पारस व उनके कुछ स्वजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। इस गर्भवती महिला ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी। पुलिस से आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। (वि)

chat bot
आपका साथी