कार्यकर्ताओं के बिना कोई पार्टी खड़ी नहीं हो सकती: सांसद

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन का आयोजकों ने माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jun 2019 06:26 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के बिना कोई पार्टी  खड़ी नहीं हो सकती: सांसद
कार्यकर्ताओं के बिना कोई पार्टी खड़ी नहीं हो सकती: सांसद

फीरोजाबाद: क्षत्रिय धर्मशाला में भाजपा कार्यकताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें नव निर्वाचित सांसद ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन का आयोजकों ने माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना खड़ी नहीं हो सकती। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। इनकी मेहनत व लगन से ही कोई प्रत्याशी जीत हासिल कर सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां प्रत्येक व्यक्ति के लिए शून्य से शिखर तक के दरवाजे खुल हुए हैं। सांसद ने समस्त कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राजपूत ने की। मौके पर चेयरमैन सोनी शिवहरे, महेश राजपूत, अविनाश सिंह भोले, ललित मोहन, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, विकास तोमर, वीरेश्वर फौजी, डा. शोभित सिंह, श्वेता पोरवाल, विपिन शिवहरे, योगेश बघेल, मोनू कुशवाह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी