हांफे नलकूप, जन्माष्टमी पर पेयजल संकट

जन्माष्टमी के त्योहार से एक दिन पूर्व शहर में पेयजल संकट पैदा हो गया। शहर के करीब छह नलकूप खराब हो गए। किसी की मोटर फुंक गई तो किसी में अन्य खामी। इससे लोग परेशान हो गए। टैंकरों से जलापूर्ति की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 12:11 AM (IST)
हांफे नलकूप, जन्माष्टमी पर पेयजल संकट
हांफे नलकूप, जन्माष्टमी पर पेयजल संकट

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: जन्माष्टमी के त्योहार से पूर्व शहर में पेयजल संकट पैदा हो गया। रविवार को आधा दर्जन नलकूप दम तोड़ गए। किसी की मोटर फुंक गई तो कुछ अन्य खामी की वजह से खराब हो गए। दिनभर जलकल की टीमें जलापूर्ति सुधारने को दौड़ती रहीं।

सुहागनगरी के कई इलाकों में जल स्तर काफी नीचे है। लगातार इसमें गिरावट आती जा रही है। इस वजह से नगर निगम के नलकूप दम तोड़ रहे हैं। सैलई छात्रावास में लगे नलकूप की मोटर फुंक गई। जलकल टीम ने कम क्षमता की मोटर लगाकर आपूर्ति सुचारू की। इसी दौरान रामनगर थिएटर वाली गली, करतार नगर गली नंबर छह, ताड़ो वाली बगिया और आसफाबाद ओमनगर के नलकूप भी खराब हो गए। इस वजह से कई मुहल्लों में पेयजल संकट पैदा हो गया। कुछ क्षेत्रों में टैंकर भेज कर जनाक्रोश को शांत किया। रविवार का अवकाश होने के बाद भी विभागीय टीमें दिन भर दौड़ती रहीं। सम्राट नगर में भी नलकूप की मोटर फुंक गया। जेई मुंशीलाल का कहना है खराब नलकूप ठीक करा दिए हैं। त्योहार पर जलापूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

chat bot
आपका साथी