महिलाओं ने निर्जला व्रत रख मांगी बच्चों की लंबी उम्र

फीरोजाबाद (जेएनएन): अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर बच्चों की लंबी उम्र की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 11:24 PM (IST)
महिलाओं ने निर्जला व्रत रख मांगी बच्चों की लंबी उम्र
महिलाओं ने निर्जला व्रत रख मांगी बच्चों की लंबी उम्र

फीरोजाबाद (जेएनएन): अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर बच्चों के लंबे और सुखद जीवन की कामना की।

करवाचौथ के तीन दिन बाद अहोई अष्टमी मनाने की परंपरा है। इसके अनुसार महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा। पानी भी नहीं पिया। बच्चों के सुख और सलामती के लिए रखे जाने वाले व्रत को पूरा करने के लिए महिलाएं सुबह से ही पूजा पाठ की तैयारियों में जुट गईं। घर की दीवार पर माता अहोई का चित्र बनाकर पूजा की। इसके बाद बच्चों का रोली से तिलक किया। दिन ढलने के बाद चांद-तारों के नीचे बैठकर अहोई माता की कथा सुनी। विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान महिलाओं में उत्साह और श्रद्धा का भाव नजर आया। बच्चों ने भी व्रत में मां का ख्याल रखा। उनके घर के काम में हाथ बंटाया और पूजा की तैयारी कराई।

chat bot
आपका साथी