जयाप्रदा ने Me too कहा तो जेल जाएंगे आजम खां : अमर सिंह

राजनेता व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने पुराने विरोधी आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि यदि जयाप्रदा ने मी टू कहा तो खां साहब जेल चले जाएंगे।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 10:07 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 10:06 PM (IST)
जयाप्रदा ने Me too कहा तो जेल जाएंगे आजम खां : अमर सिंह
जयाप्रदा ने Me too कहा तो जेल जाएंगे आजम खां : अमर सिंह

फीरोजाबाद (जेएनएन)। अपने बिंदास बयानों के लिए मशहूर राजनेता व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने पुराने विरोधी आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि यदि जयाप्रदा ने 'मी टू'  कहा तो खां साहब जेल चले जाएंगे। उन्होंने मोदी और योगी को हिंदुओं के लिए जरूरी बताया। फीरोजाबाद में हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यक्रम में मंगलवार को मंच से अमर सिंह ने कहा कि, 'मी टू' अभियान चल रहा है। यदि जयाप्रदा थाने चली गईं तो आजम जेल रोड वाले आवास से सीधे जेल जाएंगे।

अमर सिंह ने कहा कि फीरोजाबाद आना इसलिए जरूरी था, क्योंकि प्रो. रामगोपाल यादव ने उन्हें फीरोजाबाद आकर सुरक्षित वापस जाने की चुनौती दी थी।उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को लोकतंत्र में गरजने का माहौल मिला है। इसलिए बंटना मत, वरना आजम जैसे लोगों के हाथों काट दिए जाओगे। सपा-बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि सरगम के लिए सुर जरूरी है, मगर सपा के तो सुर ही बिगड़े हुए हैं। लगभग तीस मिनट के भाषण के बाद वे कानपुर रवाना हो गए। इससे पहले बुलंदशहर में उन्होंने कहा कि आजम खां के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने दिल्ली से लखनऊ तक की यात्रा पर निकले हैं। पत्रकारों से कहा कि पिछले दिनों आजम खान ने उनकी बेटियों तक पर तेजाब डालने जैसा बयान दिया। पत्नी पर भी टिप्पणी की। कहा कि मुख्यमंत्री की बेहतर कार्यशैली के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस अभी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है। इस कारण आजम खां के खिलाफ कार्रवाई को उन्हें एफआइआर यात्रा निकालनी पड़ रही है। वह लखनऊ पहुंचकर तहरीर देंगे।

chat bot
आपका साथी