नहीं आए मतदाता, बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा

रविवार को विशेष बूथ दिवस पर सुबह से बीलएओ पहुंच गए, लेकिन मतदाता कम ही नजर आए। कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 12:02 AM (IST)
नहीं आए मतदाता, बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा
नहीं आए मतदाता, बूथों पर पसरा रहा सन्नाटा

जेएनएन, फीरोजाबाद: रविवार को विशेष बूथ दिवस पर सुबह से बीलएओ पहुंच गए, लेकिन मतदाता कम ही दिखाई दिए। कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछेक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सरगर्मी दिखाई दी।

सितंबर से शुरू हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान के तीसरे बूथ-डे पर यही हाल दिखाई दिया। रविवार को स्टेशन रोड स्थित एमजी डिग्री कॉलेज में आठ बीएलओ मतदाता सूची के साथ बैठी थीं। पौन बजे तक यहां केवल एक मतदाता ही सूची देखने आया था। तिलक इंटर कॉलेज, डीएवी और अग्रवाल धर्मशाला में भी मतदाता सूची में संशोधन न होने से लोग परेशान थे। शिकोहाबाद बीडीएम इंटर कॉलेज में चार बीएलओ बैठे थे। एक युवती वोट बनवाने आई थी। बीएलओ नीता पालीवाल ने बताया तीन बार संशोधन फॉर्म जमा किए, लेकिन खामियां अब तक ठीक नहीं हुईं हैं। जिले में कई बूथों का सन्नाटा भाजपा नेताओं के कारण टूटा, जो पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वोट बनवाने के लिए बूथों पर पहुंचे। नारखी में गढ़ी हंसराम के प्रधान राजेश प्रताप ¨सह ने वोट बनवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण किया।

विधायक ने बनवाए वोट: जसराना में विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी कई बूथों पर गए। बूथ संख्या 342 और 343 पर उन्होंने मतदाता बनने के लिए 22 लोगों से फॉर्म भरवाए। बाहर जा चुके दो मतदाताओं के नाम काटने के फॉर्म भी भरवाए। नहीं खुला स्कूल, बूथ पर बैठे रहे बीएलओ: टूंडला के बूथ संख्या 171 राजकीय बालिका जूनियर हाईस्कूल में बीएलओ संजीव कुमार को स्कूल न खुलने के कारण बाहर धूप में बैठना पड़ा। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी स्कूल नहीं खुला। शाम तक 15 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरा। प्राथमिक विद्यालय गदलपुरा, बालमपुर में काफी कम संख्या में लोग आए।

chat bot
आपका साथी