ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में लहराया भगवा

नारखी के बाद जसराना और टूंडला में ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में भगवा लहराया। जसराना में कमला देवी विजयी हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के सख्त इंतजाम रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:07 AM (IST)
ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में लहराया भगवा
ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में लहराया भगवा

जेएनएन, फीरोजाबाद: नारखी के बाद जसराना और टूंडला में भी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। शनिवार को हुए उपचुनाव में जसराना में कमला देवी और टूंडला में भंवर सिंह ठेकेदार ने जीत दर्ज की। नारखी में महावीर ¨सह बघेल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

नामांकन के दौरान जसराना ब्लॉक के बाहर हुए भारी बवाल के बाद प्रशासन ने मतदान एवं मतगणना केंद्र बदल दिया। शनिवार सुबह 11 बजे से एलआर इंटर कॉलेज में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं को मोबाइल फोन तक नहीं ले जाने दिया गया। सपा प्रत्याशी दिलीप ¨सह सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना हुई। इसमें संजीव यादव की मां एवं भाजपा प्रत्याशी कमला देवी ने 42 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि दिलीप को मात्र 19 वोट ही मिले। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल यादव एवं उनके एक रिश्तेदार बीडीसी सचेंद्र यादव वोट डालने नहीं पहुंचे।

टूंडला ब्लॉक में 115 में से 108 बीडीसी ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी भंवर ¨सह ठेकेदार को 87 वोट मिले। उन्हें 84 वोटों से विजयी घोषित किया गया। निर्दल ललिता देवी को केवल तीन वोट मिले, जबकि वर्षा देवी खाता भी नहीं खोल पाई। 18 वोट रद हो गए। बीडीसी सदस्य लग्जरी गाड़ियों में वोट डालने पहुंचे। ब्लॉक के बाहर भाजपा समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

chat bot
आपका साथी