छारबाग में चले लाठी-डंडे, छह घायल

धारदार हथियार से हमला दोनों तरफ से पथराव भी किया गया। डाक्टरी मुआयना कराने में पक्षपात का आरोप एसपी से मिले ग्रामीण।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:11 PM (IST)
छारबाग में चले लाठी-डंडे, छह घायल
छारबाग में चले लाठी-डंडे, छह घायल

जासं, फीरोजाबाद: जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व मुहल्ले में आकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने को लेकर रविवार सुबह थाना लाइनपार के विजय नगर छारबाग में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव व धारदार हथियार से भी हमला किया गया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। डाक्टरी मुआयना कराने में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कुछ लोग एसपी सिटी से उनके कार्यालय में मिले।

सत्यवीर कोरी ने बताया कि मुहल्ले के ही कुछ लोग अपने कुछ दोस्तों के साथ आए दिन उनके घर के पास आकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। रविवार सुबह भी यही हुआ। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के राघवेंद्र और दूसरे पक्ष के प्रदीप, सत्यवीर, पप्पू, निर्मल और कमला घायल हो गईं।

पुलिस ने निर्मल और कमला को छोड़ बाकी सभी घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। इससे आक्रोशित लोग थाना लाइनपार पहुंचे। आरोप है पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद ये दोनों घायल कुछ लोगों के साथ एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र से मिलीं और उन्हें आपबीती सुनाई। बाद में इनका भी परीक्षण कराया गया। एसएसआइ दलवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शनिवार शाम को भी झगड़ा हुआ था। छेड़खानी की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी