श्रद्धांजलि सभा पर भाजपा में छिड़ी सियासत

श्रद्धांजलि सभा में सामने आई भाजपा की रार पर बयानबाजी का दौर चल रहा है। जगह-जगह पर बैठक कर अलग-अलग गुट के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए तो भाजपा में घटे घटनाक्रम से शहरवासी भी हैरान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 09:07 PM (IST)
श्रद्धांजलि सभा पर भाजपा में छिड़ी सियासत
श्रद्धांजलि सभा पर भाजपा में छिड़ी सियासत

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : श्रद्धांजलि सभा में सामने आई भाजपा की रार पर बयानबाजी का दौर चल रहा है। जगह-जगह पर बैठक कर अलग-अलग गुट के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए तो भाजपा में घटे घटनाक्रम से शहरवासी भी हैरान हैं।

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्रीधर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ईमानदार कार्यकर्ता और पूर्व विधायक स्व.रामकिशन ददाजू की श्रद्धांजलि सभा को मखौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जागरूक नागरिक तथा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ददाजू ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। निष्ठाएं नहीं बदलीं, लेकिन सभा में संगठन को दरकिनार करने से अनुशासित कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। बैठक में ओमकार, श्रीकृष्ण, प्रेम ¨सह, राम ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, शंकरलाल, नत्थीलाल, राजेश कुमार एवं लक्ष्मण प्रसाद उपस्थित थे।

पार्षदों ने जताई आपत्ति :

भाजपा नेत्री एवं पार्षद विनीता अग्रवाल, पूनम शर्मा सहित निगम कार्यकारिणी सदस्यों ने मेयर के कार्यक्रम में न पहुंचने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अपना दायित्व नहीं निभाया। नाराजगी जाहिर करने वाले पार्षदों में मोहित अग्रवाल, सोबरन संह, विजय शर्मा, पूनम शर्मा, कृष्णमुरारी, शशीकांत शर्मा, विमला देवी, पुष्पेंद्र पाल ¨सह, सुनील मिश्रा प्रमुख हैं।

नेता जानबूझकर नहीं आए सभा में : इधर भाजपा के उपाध्यक्ष प्रेमवीर सविता ने कहा कि पूर्व विधायक को दिया गया सम्मान भाजपा के कुछ नेताओं को रास नहीं आया, लिहाजा उन्होंने इस सभा से दूरी बनाई। दूसरे दल से आए नेता पर संगठन में गुटबाजी फैलाने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने कहा है चेतराम यादव, महेश पूरन, महामंत्री प्रेमवी सविता के साथ कैलाश ओजा, कृष्णमुरारी अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी