पुलिसकर्मियों को छह महीने में मिलने लगेगा साप्ताहिक अवकाश

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए अत्याधुनिक जैमर लगवाए जाएंगे। बंदियों को अच्छा नागरिक बनाने को रोजगारपरक कामकाज सिखाए जाएंगे। छह माह में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 06:24 AM (IST)
पुलिसकर्मियों को छह महीने में मिलने लगेगा साप्ताहिक अवकाश
पुलिसकर्मियों को छह महीने में मिलने लगेगा साप्ताहिक अवकाश

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए अत्याधुनिक जैमर लगवाए जाएंगे। बंदियों को अच्छा नागरिक बनाने को रोजगारपरक कामकाज सिखाए जाएंगे। छह माह में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा।

यह बात बुधवार को डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड और जनपद के नोडल अफसर आरके विश्वकर्मा ने कही। सुबह 9.30 बजे जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीजी ने सभी बैरकों का निरीक्षण किया। महिला बैरक में आंगनबाड़ी केन्द्र, पाठशाला और बंदियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प की सराहना की। पीसीओ और वीडियो कांफ्रेसिग सिस्टम का निरीक्षण किया। कारागार अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने निरक्षर बंदियों की साक्षरता के लिए अभियान चलाने की जानकारी दी।

उन्होंने कारागार के बाहर बनी पुलिस चौकी का लोकार्पण कर पीएसी कैंप का निरीक्षण किया। फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुंचकर संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कारागारों में अभी 3 जी के जैमर लगे हैं। इसकी क्षमता बढ़ाकर 5 जी तक की जाएगी। बंदियों को राजमिस्त्री और प्लंबर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फीरोजाबाद के जसराना में फायर ब्रिगेड स्टेशन की जरूरत बताई गई है। निरीक्षण के समय एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे। - आधा दर्जन एसआइ के खिलाफ होगी कार्रवाई-

डीजी ने बताया कि फीरोजाबाद में आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों का कामकाज असंतोषजनक मिला है। अनेक विवेचनाएं लंबित पड़ी हैं। कई ने छह-सात माह तक विवेचनाओं का निस्तारण नहीं किया। इनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। - टूंडला थाने का निरीक्षण, चौकीदारों को गिफ्ट-

डीजी ने टूंडला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस रजिस्टर, बैरक और भोजनालय आदि का निरीक्षण करने के बाद चौकीदारों को गिफ्ट बांटे। - बताओ, आतंकी धावा हुआ तो क्या करोगे?

डीजी ने जेल पुलिस से पूछा कि यदि किसी आतंकी ने यहां धावा बोल दिया तो क्या करोगे? इतना सुनते ही पुलिस कर्मी मॉक ड्रिल करते हुए हरकत में आ गए। कारागार के बाहर पुलिस ने हर तरफ पोजीशन ले लिया। दो मिनट तक यही स्थिति रही।

---

chat bot
आपका साथी