आंधी व बारिश से कई पेड़ व विद्युत पोल टूटे

फीरोजाबादजेएनएन। दिन भर तेज धूप के बाद शाम को अचानक बदले मौसम के बाद आंधी तूफान ने कई जगह तबाही मचा डाली। शहर और शिकोहाबाद में जमकर अंधड़ चला और बूंदाबांदी हुई। वहीं टूंडला क्षेत्र में आधा घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान कई पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के खंबे गिरने से कई गांवों में अंधेरा छा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 11:29 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 11:29 PM (IST)
आंधी व बारिश से कई पेड़ व विद्युत पोल टूटे
आंधी व बारिश से कई पेड़ व विद्युत पोल टूटे

फीरोजाबाद,जेएनएन। दिन भर तेज धूप के बाद शाम को अचानक बदले मौसम के बाद आंधी तूफान ने कई जगह तबाही मचा डाली। शहर और शिकोहाबाद में जमकर अंधड़ चला और बूंदाबांदी हुई। वहीं टूंडला क्षेत्र में आधा घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान कई पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के खंबे गिरने से कई गांवों में अंधेरा छा गया है।

शनिवार तक आसमान से आग बरस रही थी। रविवार को सुबह से ही मौसम बदला और तापमान में गिरावट आई। पूरे दिन कई बार बारिश से हालात बने, लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। सोमवार सुबह से फिर से तेज धूप ने लोगों को परेशान कर डाला। दोपहर लगभग तीन बजे के बाद अचानक बादल छा गए। शाम पांच बजे आंधी शुरू हो गई। शहर और शिकोहाबाद में जबरदस्त अंधड़ चला। जिससे कई होर्डिंग्स फट गए। इसके चलते यातायात थम गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे। आधा घंटे बाद मौसम सामान्य हो गया।

टूंडला प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को पचोखरा क्षेत्र में दो बजे के बाद मौसम बदलने लगा था। शाम लगभग साढ़े चार बजे के बाद करीब आधा घंटे तक जोरदार बारिश हुई और खेतों में पानी भर गया। वहीं बारिश के साथ आई आंधी से कई विद्युत पोल व पेड़ टूटकर गिर गए। आनन-फानन में विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। एक पेड़ टूटकर पचोखरा-देवखेड़ा मार्ग पर गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं सिरसागंज और जसराना में थोड़ी देर के लिए अंधड़ चला, लेकिन कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ।

- पारा गिरने से लोगों को गर्मी से राहत:

दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। शाम के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। अगले एक दो दिन राहत रहने का अनुमान बताया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी