पार्टी को मजबूत करने को हर बूथ पर बनाएं कमेटी

महानगर कांग्रेस कमेटी की बोधाश्रम स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक प्रदेश महासचिव ने सरकार पर साधा निशाना कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:32 AM (IST)
पार्टी को मजबूत करने को हर बूथ पर बनाएं कमेटी
पार्टी को मजबूत करने को हर बूथ पर बनाएं कमेटी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को बोधाश्रम स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश महासचिव ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि सबको मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। इसके लिए हर बूथ पर बैठक कर कमेटी बनाएं। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि उप्र की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण व्यापारी, युवा, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग परेशान है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार केवल पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। सरकार का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। बैठक में पीसीसी सदस्य धर्म सिंह यादव, हाजी सईद पटेल, राजेश शर्मा, कुसुम सिंह, नुरुल हुदा लाला राइन, अतुल पोरवाल, मुहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी