तीज शोभायात्रा में महाकाल की झांकी ने बिखेरी अनोखी छटा

सिरसांगज संस। जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित तीज महोत्सव के दौरान शनिवार रात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रंग बिरंगी झालरों से सजीं झांकियां और धुनी में रमे महादेव आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह बनाए गए तोरणद्वारों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाएं करने में जुटे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 11:22 PM (IST)
तीज शोभायात्रा में महाकाल की झांकी ने बिखेरी अनोखी छटा
तीज शोभायात्रा में महाकाल की झांकी ने बिखेरी अनोखी छटा

संवाद सहयोगी, सिरसांगज: जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित तीज महोत्सव के दौरान शनिवार रात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रंग बिरंगी झालरों से सजीं झांकियां और धुनी में रमे महादेव आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह बनाए गए तोरणद्वारों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाएं करने में जुटे रहे।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष इंजीनियर अतुल प्रताप सिंह, जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता और सिरसागंज पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे ने संयुक्त रूप से सिरसा रोड स्थित छदामी की मठिया से शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान सबसे आगे महाकाल चल रहे थे। नंदी और गणों के साथ धुनी में रमे महादेव लोगों की आस्था का केंद्र रहे। मशीन द्वारा उड़ रही धुनी को लोग विभूति के रूप में धारण कर रहे थे। उनके इस जीवंत स्वरूप को देखकर लोगों ने आरती उतारी तो कहीं पर सेल्फी लेते नजर आए।

प्रत्येक झांकी और डोले के साथ काली अखाड़ा, भूतों का नृत्य और विशेष प्रकार की पुष्प वर्षा करती तोप नया स्वरूप देती नजर आई। कलाकारों ने तांडव एवं मयूर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा खेमगंज, डाकखाना, थाना, मैन रोड, मियां बाजार, दक्षिण, उत्तरी मोहनगंज, करहल, सोथरा चौराहा, कुंजपुरा तिराहा, विजय चौक व सुभाष तिराहा होती हुई गांधी मंडी में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान परिषद अध्यक्ष शिवेंद्र विक्रम, प्रबंधक संजय शर्मा, बिल्सन गुप्ता, राजेश कुल्लू, अमीश भोले, सीताराम शर्मा, मुकेण मणिकांचन, मोनू कुशवाह, विनीत शिवहरे आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी