अब एक जैसे कोट पहनेंगे सरकारी कर्मचारी

जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अब सरकारी कार्यक्रमों में एक जैसे कोट में नजर आएंगे। डीएम के निर्देश के बाद कर्मचारियों का नाप मांगा गया है। कुछ दिनों सभी एक जैसी ड्रेस में दिखेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 12:04 AM (IST)
अब एक जैसे कोट पहनेंगे सरकारी कर्मचारी
अब एक जैसे कोट पहनेंगे सरकारी कर्मचारी

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अब सरकारी कार्यक्रमों में एक जैसी वेशभूषा में नजर आएंगे। उनके लिए एक जैसे कोट बनवाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर अधिकारी व कर्मचारियों से कोट का नाम मांगा गया है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए अभी तक कोई ड्रेस कोड लागू नहीं है। सरकारी आयोजनों एवं बैठकों में आमजन के बीच अधिकारी व कर्मचारियों को पहचानना मुश्किल होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम नेहा शर्मा ने जिले के सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों के लिए एक जैसे कोट बनवाने का फैसला लिया है। प्रशासन अधिकारी के माध्यम से विकास भवन और कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों में पत्र भेजा गया है। इसमें एक निर्धारित प्रारूप में कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के कोट का साइज मांगा गया है। कोट का रंग क्या होगा, यह अभी तय नहीं है, लेकिन अधिकारी, कर्मचारी कोट को लेकर उत्सुक हैं। मंगलवार को एक कार्यालय में कर्मचारी कोट का नाप देते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी र¨वद्र भदौरिया ने बताया कि सभी विभागों से नाप मिलने के बाद कोट बनवाने का काम शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी