जागरण ने जगाई थी हेलमेट की अलख

फीरोजाबादजागरण संवाददाता। अब हेलमेट नहीं तो पांच सौ का जुर्माना। सरकार का आदेश दुपहिया वाहन से होने वाले हादसों में बढ़ती मौतों को रोकने के लिए आया है। दो साल पहले जागरण ने सुहागनगरी में हेलमेट के प्रति अलख जगाई थी। नो हेलमेट- नो पेट्रोल की मुहिम का असर जोरदार दिखा। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर कैबिनेट मंत्री तक ने हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाकर मुहिम का प्रमोशन किया था। तब 70 फीसद दुपहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट नजर आने लगा था। इसके साथ ही मई और जून में होने वाले हादसों में मौतों में कमी आई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 06:23 AM (IST)
जागरण ने जगाई थी हेलमेट की अलख
जागरण ने जगाई थी हेलमेट की अलख

फीरोजाबाद,जागरण संवाददाता। अब हेलमेट नहीं तो पांच सौ का जुर्माना। सरकार का आदेश दुपहिया वाहन से होने वाले हादसों में बढ़ती मौतों को रोकने के लिए आया है। दो साल पहले जागरण ने सुहागनगरी में हेलमेट के प्रति अलख जगाई थी। नो हेलमेट- नो पेट्रोल की मुहिम का असर जोरदार दिखा। प्रशासनिक अधिकारी से लेकर कैबिनेट मंत्री तक ने हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाकर मुहिम का प्रमोशन किया था। तब 70 फीसद दुपहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट नजर आने लगा था। इसके साथ ही मई और जून में होने वाले हादसों में मौतों में कमी आई थी।

फीरोजाबाद में दुपहिया वाहनों के हादसे में बढ़ती मौतों के आंकड़े पर दैनिक जागरण ने मई 2017 में प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया था। तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी अजय पांडे दुपहिया वाहनों के साथ रैली में शामिल हुए थे। समाज सेवी संगठनों के साथ एक सप्ताह तक जनजागरुकता, रैली और गांधीगीरी की गई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने बुलेट चलाकर हेलमेट का संदेश दिया था।

-सस्ती दरों पर समाजसेवियों ने दिलाए थे हेलमेट:

अभियान में भारत विकास परिषद और शहर के उद्यमियों ने सस्ती दरों पर जनता के लिए हैलमेट उपलब्ध कराए थे। इसके बाद अभियान सफल हुआ था।

-सख्ती से लागू होगा हेलमेट अभियान: एसएसपी

एसएसपी सचिद्र पटेल का कहना है कि ट्रैफिक को लेकर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नवंबर में यातायात माह के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से रिकार्ड 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया था। कैबिनेट के नए फैसले का नोटिफिकेशन आते ही सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। हमारा उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े कम करना है।

chat bot
आपका साथी