फीरोजाबाद में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, भाकियू ने ज्ञापन सौंपा

जिला मुख्यालय पर की नारेबाजी कानून वापस लेने की मांग किसानों के आंदोलन का किया समर्थन बोले ध्यान दे सरकार।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 05:37 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 05:37 AM (IST)
फीरोजाबाद में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, भाकियू ने ज्ञापन सौंपा
फीरोजाबाद में कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, भाकियू ने ज्ञापन सौंपा

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि सरकार ने कानून वापस न लिया तो सड़क पर उतर कर आंदोलन होगा। भाकियू भानु ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के अन्नदाता और मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का षडयंत्र किया जा रहा है। कानून के खिलाफ देश भर में करोड़ों किसान, मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन आवाज उठा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा कि सरकार अन्नदाता की बात सुनना तो दूर, उनको सड़कों पर लाठियों से पिटवा रही है। नगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ममता सक्सेना को सौंपा। मनोज भटेले, शैलेंद्र शर्मा, रामसेवक यादव, दुष्यंत धनगर, नुरुल हुदा लाला राइन, वकार खालिक, आ•ाम इरफान, चांद कुरैशी, संजय यादव, रामसेवक वैध आदि शामिल रहे।

----

किसानों से बात करें प्रधानमंत्री

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने समर्थन किया है। भानु के राष्ट्रीय महासचिव सचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह जिला मुख्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि प्रधानमंत्री खुद आगे आकर किसानों की बात सुनें। उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। प्रदेश संगठन मंत्री अजय राठौर और जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली के बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गन्ना के बकाया भुगतान पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सिंह सोलंकी और कौशल किशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी