दीपावली पर दुरुस्त रहे सफाई व्यवस्था, भरपूर मिले गंगाजल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: दीपावली पर सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त बनाने के संबंध में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:31 AM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 05:31 AM (IST)
दीपावली पर दुरुस्त रहे सफाई व्यवस्था, भरपूर मिले गंगाजल
दीपावली पर दुरुस्त रहे सफाई व्यवस्था, भरपूर मिले गंगाजल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: दीपावली पर सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त बनाने के संबंध में मेयर ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मेयर नूतन राठौर ने कहा कि वर्तमान में सड़कों पर दिनभर कूड़ा न उठने की लगातार शिकायतें मिल रही है। त्योहार पर घरों से अधिक कूड़ा निकलता है। इसलिए वाहनों के चक्कर बढ़ाकर समय से कूड़े का उठान कराया जाए। दीपावली से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद विशेष सफाई कराई जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। जलकल, जलनिगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगाजल की निर्बाध आपूर्ति कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नंदपुर इंटेक व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। दीपावली पर किसी हाल में गंगाजल का संकट न रहे। अभियान चलाकर लीकेज ठीक कराएं, जिससे दूषित पानी की समस्या न रहे।

बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार, जलकल जीएम आरबी राजपूत, एक्सईएन अतुल पांडेय, एई अमरेंद्र गौतम, एई जलकल शिवराज वर्मा, जेडएसओ दलवीर सिंह सहित सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर शामिल रहे। ठेकेदारों को जारी करें नोटिस

निर्माण विभाग के एक्सईएन, एई व जेई को निर्देश दिया कि दीपावली से पहले सभी वार्डो में सड़कों पर पेंचवर्क करा दिया जाए। ठेकेदारों को साइट पर निर्माण कार्य का मलबा हटाने को नोटिस जारी करें। जो ठेकेदार समय से कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं, ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट करने की कार्रवाई करें। - महापुरुषों की प्रतिमाओं पर कराएं सजावट

मेयर ने कहा कि दीपावली प्रकाश का त्योहार है। शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर आकर्षक झालरों से सजावट कराएं। मार्ग प्रकाश प्रभारी को नगर निगम सीमा में खराब एलइडी को दो दिन में ठीक कराने को कहा।

chat bot
आपका साथी