सड़क पर विप्र समाज, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

संवाद सहयोगी, टूंडला: जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज ब्राह्मण समाज शनिवार को सड़क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 06:56 PM (IST)
सड़क पर विप्र समाज, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
सड़क पर विप्र समाज, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

संवाद सहयोगी, टूंडला: जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज ब्राह्मण समाज शनिवार को सड़क पर उतर आया। प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी जिला पंचायत सदस्य व पचोखरा पशु हाट मालिक बृजेश उपाध्याय और उनके चाचा जगत नरायन उपाध्याय के विरुद्ध ग्राम प्रधान किशनलाल ने गाटा संख्या 836 पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। जिस पर प्रशासन ने बिना जांच के राजनीतिक दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे पूर्व भी प्रधान उनके परिजनों के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। जिस पर कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। दोबारा उसी मामले में प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से ब्राह्मण समाज में रोष है। शनिवार को मुकदमे के विरोध में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु सड़कों पर उतर आए और प्रशासन पर समाज का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मंडी समिति के सामने हुई जनसभा में सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा ब्राह्मण समाज के लोगों को जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। मुकदमा यदि खारिज नहीं किया गया तो मजबूरन ब्राह्मण को उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मणों पर हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने समाज के ही हरीओम के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनकी चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या होगी। आगरा के महानगर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि एक पूर्व मंत्री के कहने पर यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जुलूस में फीरोजाबाद, आगरा, एटा, मैनपुरी, अलीगढ, हाथरस समेत कई जिलों के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे। प्रदर्शन में सीताराम शर्मा, रवि शर्मा, संतोष उपाध्याय, डॉ.अरुण उपाध्याय, प्रेमचंद्र दीक्षित, नीरज दीक्षित, विकल्प, शंकरनाथ शर्मा, अखिलेश शर्मा, संजय शर्मा, नीटू पाराशर, उमेश पाराशर, विवेक शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, ¨रकू लवानियां, गिरजेश कुमार, सुनील गर्ग आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी