बकाएदारों के खिलाफ अभियान आज से

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2017 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2017 10:54 PM (IST)
बकाएदारों के खिलाफ अभियान आज से
बकाएदारों के खिलाफ अभियान आज से

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीम गठित कर सुबह सात बजे बिजलीघर पर बुलाया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई कर बिल जमा न करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

एसएन फीडर पर करीब आधा दर्जन टीमों के साथ मुहल्लों में छापामारी की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गुरुवार रात विभागीय अफसरों ने रणनीति बनाई। सुबह आठ बजे से चलने वाला अभियान दोपहर बाद तक जारी रहेगा। इसके लिए बकाएदारों की सूची भी विभाग ने तैयारी कर ली है। बकाएदारों के बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं उनकी रिकवरी भी जारी होगी। उप खंड अधिकारी सचिन गुप्ता ने कहा कि बकाएदार अपना बकाया जमा करें।

जेई नहीं, वर्कशॉप से बदला जाएगा ट्रांसफारमर

विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत विभाग द्वारा नए नियम लागू किए हैं। अब तक फुंके हुए ट्रांसफारमर को बदलने का जिम्मा अवर अभियंता पर होता था, लेकिन अब वर्कशॉप विभाग के जेई इन्हें बदलेंगे। शासन ने आदेश दिया है कि 48 घंटे में ट्रांसफारमर बदला जाए।

chat bot
आपका साथी