भाजपा प्रशासन को बना रही मोहरा : कांग्रेस

जागरण संवाददाता फतेहपुर कांग्रेस ने भाजपा के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप लगा प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:21 AM (IST)
भाजपा प्रशासन को बना रही मोहरा : कांग्रेस
भाजपा प्रशासन को बना रही मोहरा : कांग्रेस

जागरण संवाददाता, फतेहपुर :

कांग्रेस ने भाजपा के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप लगा प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कहा कि प्रत्याशी के प्रचार वाहन की अनुमति पांच दिन से अधिकारी लटकाए हुए हैं। कांग्रेस के बढ़ते कद से सत्तापक्ष के नेता घबरा कर प्रशासन को मोहरा बना रहे हैं।

सिविल लाइन स्थित चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रत्याशी राकेश सचान ने कहा कि उन्हें चुनावों का खूब अनुभव है, चुनाव आयोग का सम्मान करना भी आता है। प्रशासन बेवजह उन्हें परेशान कर रहा है। विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें परेशान किया गया। वह अनुमति पाने के लिए आवेदन करते रहे हैं, मगर अनुमति नहीं दी गई। इसी तरह 23 मार्च को प्रचार रथ के लिए आवेदन किया जा चुका है। प्रशासन ने अभी तक अनुमति पत्र नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 72,000 रुपये सालाना गरीबों को देने की योजना भाजपा को हजम नहीं हो पा रही है। मोदी सरकार पूरे पांच साल पूंजीपतियों को ही लाभ देने के लिए प्रयासरत रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, महेश द्विवेदी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र शुक्ला, देवेंद्र सिंह गौतम, शेख एजाज आदि कांग्रेसी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने 23 मार्च को प्रचार वाहन की अनुमति के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन पत्र में वाहन की आरसी, चालक का डीएल, वाहन का बीमा और प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं लगा था। कार्यालय से उन्हें यह पूरा करने के लिए कहा गया। उनके एजेंट बुधवार की शाम को ही कागज लेकर आए। कागज पूरे होने पर दो वाहनों की अनुमति जारी कर दी है। उत्पीड़न का आरोप निराधार है।..

संजीव सिंह निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी