युवती की हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म का संदेह

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ललौली थाने के दतौली यमुना पुल के नीचे से 23 वर्षीय युवती का अ‌र्द्धनग्न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 07:16 PM (IST)
युवती की हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म का संदेह
युवती की हत्या कर शव फेंका, दुष्कर्म का संदेह

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : ललौली थाने के दतौली यमुना पुल के नीचे से 23 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतिका के चेहरे व गले में नाखून के खरोंचने के निशान थे। पुलिस मृतिका के शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का अनुमान था कि दुष्कर्म के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

दतौली यमुना पुल के नीचे नदी में मछुआरे मछलियां पकड़ रहे थे तभी उनकी नजर रेत पर पड़ी जहां पर एक युवती का शव पड़ा हुआ था। युवती के दोनों हाथों में मेंहदी लगी हुई थी और दाहिने हाथ में नाम गुदा हुआ था। अनुमान है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म बाद हत्या कर दी और शव को पुल के नीचे फेंक दिया। एसओ राजेश मौर्य व चौकी इंचार्ज प्रेमपाल यादव ने बताया कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है क्योंकि काफी प्रयास के बावजूद मृतिका की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। कहा कि मृतिका के चेहरे व गले में नाखून के खरोंचने की तरह निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी