मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 को अधिवेशन

जासं फतेहपुर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पांच अक्टूबर को प्रदेश भर में बाइक जुलूस निकाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:37 PM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 को अधिवेशन
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 21 को अधिवेशन

जासं, फतेहपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पांच अक्टूबर को प्रदेश भर में बाइक जुलूस निकाल कर आवाज बुलंद करेगा। 47 विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाली जिला इकाई ने बाइक जुलूस और 21 सितंबर अधिवेशन को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा, सरकार कर्मचारी हितों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले लंबित समस्याओं की मांग तेज होगी। कहा, प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि आंदोलन की धार तेज करते हुए पांच अक्टूबर को बाइक जुलूस निकाल कर इसका बिगुल फूंका जाए। हर जिले में बाइक जुलूस निकाले जाएं। इसके लिए सभी विभागों के संगठनों को पत्र लिखा गया है और सहमति पत्र भी आ रहे हैं। जिला मंत्री ने कहाकि वेतन विसंगति, दो पहिया वाहन भत्ता, स्टेशनरी एलाउंस, कैस लेस इलाज, पुरानी पेंशन बहाली पर अंतिम निर्णय की मुहर सरकार नहीं लगा रही है। इससे कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त है। दोनों आंदोलन में कर्मचारी प्रतिभाग करके जिले में इतिहास रचेंगे।

chat bot
आपका साथी