आग लगने से दस बीघा गेहूं की फसल जली

संस हुसेनगंज थाने के बेरागढ़ीवा गांव में दोपहर बाद अचानक खेतों में आग लग गई। ढाबे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 07:36 PM (IST)
आग लगने से दस बीघा गेहूं की फसल जली
आग लगने से दस बीघा गेहूं की फसल जली

संस, हुसेनगंज : थाने के बेरागढ़ीवा गांव में दोपहर बाद अचानक खेतों में आग लग गई। ढाबे के पीछे और गांव से सटे हुए खेतों के चलते सैकड़ों ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गए। तेज हवा के चलते गेहूं की सूखी फसल जलती जा रही थी। आग लगने के आधे घंटे में ही दमकल के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया बेरागढ़ीवा गांव के पिटू सिंह की दस बीघे गेहूं की फसल जल गई है।

chat bot
आपका साथी