हाईवे की सर्विस लेन से चल रहे डग्गामार वाहन

डग्गामारी के खिलाफ चलाया गया अभियान पूरी तरह से फ्लाप हो गया है। अवैध पार्किंग स्थल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Aug 2022 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 04 Aug 2022 04:00 AM (IST)
हाईवे की सर्विस लेन से चल रहे डग्गामार वाहन
हाईवे की सर्विस लेन से चल रहे डग्गामार वाहन

हाईवे की सर्विस लेन से चल रहे डग्गामार वाहन

संवाद सूत्र, चौडगरा : डग्गामारी के खिलाफ चलाया गया अभियान पूरी तरह से फ्लाप हो गया है। अवैध पार्किंग स्थल पर ही डग्गामार वाहन सवारियां भर रहे हैं। किराने की दुकान पर बैठकर संचालक टोकेन मनी की वसूली कर रहा है। डग्गामारी का संचालन करने वालों व पुलिस के बीच रिश्तों को देकर चर्चा है।

अवैध पार्किंग और डग्गामारी खत्म करने के लिए सीएम के आदेश के बाद भी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे से डग्गामारी चल रही है। डग्गामारों पर कार्रवाई के लिए जब एसडीएम और सीओ मैदान में उतरे थे, तब कल्यानपुर पुलिस ने कानपुर के लिए डग्गामारी करने वाली चार वैन सीज की थी। इसके बाद कार्रवाई को रोक दिया गया था। पुलिस ने भगवानदीन गया प्रसाद पेट्रोल पंप के बगल से संचालित डग्गामार अड्डे को बंद करा दिया था। यहां पर हाईवे के सर्विस लेन को अवैध पार्किंग स्थल घोषित कर बैनर भी लगाया था। इसके बाद भी अवैध पार्किंग रुक और डग्गामारी नहीं रुकी है।

30 वाहन कर रहे डग्गामारी

चौडगरा से कानपुर के लिए 30 वाहन डग्गामारी कर रहे हैं। एक डग्गामार वाहन दिन में दो चक्कर आने-जाने को मिलता है। इस प्रकार पूरे वाहन पूरे दिन में दिन में साठ चक्कर लगाते हैं। एक चक्कर में टोकेन मनी 50 रुपये जमा करनी होती है। एक दिन में करीब तीन हजार रुपये की वसूली होती है। महीने में 90 हजार रुपये की वसूली की जा रही है।

शिवराजपुर और कंशपुर का एजेंट कर रहा वसूली

डग्गामार अड्डे से शिवराजपुर व कंशपुर गांव के दो लोग वसूली कर रहे हैं। हालांकि, इसमें पर्दे के पीछे एक शराब माफिया चर्चा में है। जो डग्गामार वैन अड्डे का संचालन कर रहा है।

साफ दिख रही दबंगई

पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के नाम से जो बैनर अवैध पार्किंग स्थल घोषित कर लगाया। उसे अड्डा संचालक दबंग ने हटा दिया। यह बात भी चर्चा में है। हालांकि, पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के उखाड़ गए बैनर पर कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई।

कार्रवाई होगी, कोई भी हो : सीओ

डग्गामार वाहनों और अवैध पार्किंग पर पूर्व में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। अब चौडगरा से कानपुर के लिए वैन संचालित होने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परशुराम त्रिपाठी, सीओ बिंदकी

chat bot
आपका साथी