धूप निकलने से मिली राहत, ठंड से दो की मौत

फोटो धूप निकलने से मिली राहत ठंड से एक की मौत - तीन दिनों बाद सूर्य निकलने से पारे में आया उछाल - सुबह-शाम की गलन से ठिठुर रहा आम जनमानस जागरण संवाददाता फतेहपुर ठंड के आगोश में चल रहे जिले को मंगलवार को राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:08 AM (IST)
धूप निकलने से मिली राहत, ठंड से दो की मौत
धूप निकलने से मिली राहत, ठंड से दो की मौत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मंगलवार को ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह 11 बजे धूप खिली तो लोग कामकाज के लिए निकले। घरों की छतों और दफ्तरों के कैंपस में लोग धूप सेंकते नजर आए। शहर के कलक्टरगंज मोहल्ले के मिशन अस्पताल के पास 27 साल के महेश रैदास निवासी बिलंदा सुबह पहर मजदूरी करने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी उसे चक्कर आने लगा। इसपर उसने साइकिल रोक दी। कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही वह वहीं पर गिर गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को तापमान अधिकतम 20 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा है। पारे में सुधार तो हुआ पर सुबह और शाम की गलन लोगों को परेशानी का कारण भी बनी रही।

बीते दिन बरसात होने से न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। जिसमें एक डिग्री उछाल आया। बीते तीन दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे थे। सुबह पहर धूप खिल जाने से कई स्कूलों में बच्चों को धूप में बिठाया गया। वहीं शाम पहर ठंड बढ़ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रेल और बस यात्रा को रही कष्टकाकारी

ठंडक के चलते इनदिनों यात्रा खासी कष्टकारी हो रही है। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन इलाहाबाद और कानपुर के लिए दैनिक यात्री यात्रा करते हैं। कोहरे और धुंध के चलते ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है तो घंटे देरी से आ रही हैं। वहीं बसों का संचालन भी देरी से हो पा रहा है। तमाम गर्म कपड़ों के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। यात्रा को मजबूरी में की जा रही है।

chat bot
आपका साथी